इलेक्शन

'जब 15 साल पुरानी गाड़ी नहीं चलती तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी...' तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तंज

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि जब 15 साल पुरानी गाड़ी के चलने की अनुमति नहीं है तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी।

Image

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि जब 15 साल पुरानी गाड़ी के चलने की अनुमति नहीं है तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी। दरअसल, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा कि बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वह ज़्यादा धुंआ फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती है, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर एनडीए की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? 20 वर्षों की नीतीश सरकार ने विगत 20 साल में बिहार के हर गली-हर टोला-हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है।

तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव आगे लिखते हैं कि बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-एनडीए की सरकार को हटा कर एक नई सोच, नए विजन, नए जोश और नई दिशा वाली युवा एवं नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर वे आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा भी जारी करते रहे हैं। हालांकि सत्ता पक्ष पलटवार करने में भी देरी नहीं करती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article