Bihar Election: तेजप्रताप यादव की पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, खुद लड़ेंगे महुआ से चुनाव

Bihar Elections 2025: तेज प्रताप यादव की नवगठित पार्टी जनशक्ति जनता दल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Bihar Elections 2025: तेज प्रताप यादव की नवगठित पार्टी जनशक्ति जनता दल (janshakti janata dal) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बता दें कि महुआ वही सीट है, जहां से तेज प्रताप (tej pratap yadav) पहले भी विधायक रह चुके हैं।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी (फोटो: @TejYadav14X)

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा के लोगों के लिये एक्स अकाउंट पर लिखा था, महुआ मेरे लिए सिर्फ एक राजनैतिक कर्मभूमि ही नहीं बल्कि यह मेरा परिवार भी है, महुआ में वर्तमान विधायक ने पिछले पांच सालों में कोई विकास से संबंधित कार्य जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की मूलभूत सुविधाओं पर भी कोई काम नहीं किया है।

End of Feed