Bihar Election: सुगौली सीट पर बड़ा राजनीतिक ड्रामा; तेजप्रताप ने अपने ही उम्मीदवार को हटाया, EC से की नामांकन रद्द करने की मांग

बिहार चुनाव के दौरान सुगौली विधानसभा सीट पर जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेजप्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि चौधरी ने बिना पार्टी की अनुमति के महागठबंधन से समर्थन लिया, जो पार्टी के संविधान के खिलाफ है। इस कदम से सीट के समीकरण उलझ गए हैं।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच सुगौली विधानसभा सीट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जनशक्ति जनता दल (JJD) के सुप्रीमो तेजप्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसका नामांकन रद्द करने की मांग की है। तेजप्रताप ने इसके लिए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को आधिकारिक पत्र भी भेज दिया है।

Tej Pratap removed his own candidate sugauli

सुगौली सीट पर नहीं है कोई महागठबंधन प्रत्याशी (फाइल फोटो | PTI)

अपने उम्मीदवार पर तेजप्रताप का कड़ा एक्शन

इस सीट से JJD ने श्याम किशोर चौधरी को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन अब तेजप्रताप खुद इस उम्मीदवार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि चौधरी ने बिना पार्टी की जानकारी के महागठबंधन से समर्थन हासिल किया और उसके साथ चुनावी गतिविधियां शुरू कर दीं। तेजप्रताप का आरोप है कि यह पार्टी के नियमों, विचारधारा और पार्टी के संविधान के खिलाफ है।

End of Feed