तेज प्रताप ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बताया बच्चा, बोले - चुनाव बाद झुनझुना हम ही पकड़ाएंगे

Bihar Assembly Election 2025: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई व महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बच्चा बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तेजस्वी को झुनझुना वही पकड़ाएंगे।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले आज यानी मंगलवार 4 नवंबर को प्रचार का अंतिम दिन है। तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी भविष्य की योजना बतायी। इस बीच पत्रकारों ने जब तेज प्रताप से कहा कि तेजस्वी यादव आपके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं, इस पर तेज प्रताप से तपाक से कहा, करने दीजिए... अभी बच्चा है वो... चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे।

Tejpratap Yadav

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव

बता दें कि तेजस्वी यादव आरजेडी की पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनावी मैदान में हैं और तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां से पहले भी चुनाव जीत चुके हैं। तेजस्वी यादव ने महुआ में अपनी पार्टी RJD के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया थी, जिस पर पत्रकारों ने यहां से जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप से प्रश्न पूछे थे। तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों के प्रश्न पर अपने छोटे भाई को बच्चा बताया।

End of Feed