कहां और कब देखें तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा नतीजे, यहां मिलेगा हर अपडेट

Tamilnadu, Kerala, Puducherry Election Result 2026 Live Streaming, बंगाल चुनाव परिणाम 2026 वोटों की गिनती का लाइव टेलीकास्ट, इलेक्शन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, भारत निर्वाचन आयोग चुनाव रिजल्ट ECI Chunav Parinam कहां देखें:

Tamilnadu, Kerala, Puducherry Election Result 2026 Live Streaming: तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार यानी 4 मई को आएंगे। 293 सीटों पर होने वाली काउंटिंग पर देशभर की निगाहें टिकी है। वहीं, सोमवार सुबह से ही चुनाव नतीजों के रुझान सामने आने लगेंगे। अगर आप भी इन विधानसभा चुनावों के नतीजे डायरेक्ट चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर हर सीट के नतीजे चेक किए जा सकते हैं।

tamilnadu

केरल-तमिनलाडु-पुडुचेरी चुनाव नतीजों पर नजर

तमिलनाडु में मतगणना के लिए सभी इंतजाम पूरे

तमिलनाडु के 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर चार मई को होने वाली मतगणना के लिए व्यापक त्रि-स्तरीय सुरक्षा योजना सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने यह जानकारी दी। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी और सबसे पहले डाक मत्र की गिनती होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। लगभग 1.25 लाख कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें अधिकारी, मतगणना ड्यूटी पर तैनात सूक्ष्म-पर्यवेक्षक और पुलिसकर्मी शामिल हैं।

End of Feed