इलेक्शन

तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक विजयधरानी ने थामा बीजेपी का दामन

Vijayadharani joins BJP: तमिलनाडु के कांग्रेस विधायक विजयधरानी शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। विजयधरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपना इस्तीफा पत्र भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

Image

तमिलनाडु की कांग्रेस विधायक विजयाधरानी हुई बीजेपी में शामिल

Photo : ANI

Vijayadharani Joins BJP: तमिलनाडु के कांग्रेस विधायक विजयधरानी शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन, तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव की तैयारी की देखरेख के लिए भाजपा प्रभारी अरविंद मेनन भी उपस्थित थे। राज्य में पार्टी के प्रभारी पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी भी मौजूद थे। विजयधरानी ने पहले दिन में जानकारी दी कि उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी में मेरे द्वारा आयोजित प्राथमिक सदस्यता और संबंधित पदों से इस्तीफा दे रही हूं।"

भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई काफी बेहतर- विजयधरानी

विजयधरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपना इस्तीफा पत्र भी साझा किया। बीजेपी में शामिल होने के बाद एस विजयधरानी ने कहा, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत ही कांग्रेस से की थी। मैंने पहली बार पार्टी बदली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बेहतर हुई है। तीन बार विधायक रहीं विजयधारानी तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के विलावनकोड विधानसभा क्षेत्र से चुनी गईं। इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा उन राज्यों में अपना आधार मजबूत करना चाहती है जहां वह अपेक्षाकृत कमजोर है। कांग्रेस तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article