Swami Prasad Maurya: सपा से खफा पर इंडिया गठबंधन से प्यार! स्वामी प्रसाद मौर्य का ऐलान- हम INDIA Alliance के साथ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2024, 09:19 PM IST

Swami Prasad Maurya: सपा और बसपा को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा में तो दोबारा जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। वहीं अखिलेश यादव को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश से कोई बैर नहीं है।

Swami Prasad Maurya: कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टीसे अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि वो अगले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन करेंगे। भले ही इंडिया गठबंधन उन्हें कोई भागीदारी दे या न दे।

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य देंगे इंडिया गठबंधन का साथ (फोटो- officialSPmaurya)

End of Feed