' इन्होंने मेरे साथ...' 20 दिन बाद सामने आए सूरत से लापता कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भाणी, लगाए ये आरोप

Surat Congress Candidate Nilesh Kumbhani: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से 21 अप्रैल को कांग्रेस के निलेश कुम्भाणी का नामांकन खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी को वहां से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने निलेश कुम्भाणी को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Surat Congress Candidate Nilesh Kumbhani: लोकसभा चुनाव में गुजरात की सूरत सीट पर हुए खेल के करीब 20 दिन बाद कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भाणी सामने आए हैं। उन्होंने अपना नामांकन पत्र खारिज होने के बाद आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी ने 2017 में उनके साथ विश्वाासघात किया था। बता दें, गुजरात की सूरत सीट से 21 अप्रैल को कुम्भाणी का नामांकन खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी को वहां से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने निलेश कुम्भाणी को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Nilesh Kumbhani

सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भाणी

अब निलेश कुम्भाणी ने कहा है कि वह इतने दिनों तक चुप थे क्योंकि वह कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल और राजकोट से लोकसभा उम्मीदवार परेश धनानी का सम्मान करते हैं। कुम्भाणी ने कहा, कांग्रेस नेता मुझ पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं लेकिन यह कांग्रेस ही थी जिसने 2017 के विधानसभा चुनाव में मेरे साथ पहले विश्वासघात किया था, जब सूरत की कामरेज विधानसभा सीट के लिए मेरा टिकट अंतिम क्षणों में रद्द कर दिया गया। यह कांग्रेस थी जिसने पहले गलती की, मैंने नहीं।

End of Feed