RJD में शामिल हुए सूरजभान सिंह, मोकामा में बढ़ सकती हैं अनंत सिंह की मुश्किलें, 2 बाहुबलियों के बीच होगी टक्कर!

मोकामा सीट से ही बाहुबली अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार हैं। दअसल, तेजस्वी यादव मोकामा सीट से वीणा देवी को उतारकर अनंत सिंह के किले में सेंध लगाना चाहते हैं। दरअसल, सूरजभान सिंह ने बुधवार को पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी से इस्तीफा दे दिया।

Bihar Assembly Election 2025: बाहुबली नेता सूरजभान सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए हैं। ऐसी चर्चा है कि राजद उनकी पत्नी वीणा देवी को मोकामा से उम्मीदवार बना सकती है। यदि ऐसा होता है तो मोकामा सीट पर दो बाहुबलियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। मोकामा सीट से ही बाहुबली अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार हैं। दअसल, तेजस्वी यादव मोकामा सीट से वीणा देवी को उतारकर अनंत सिंह के किले में सेंध लगाना चाहते हैं। दरअसल, सूरजभान सिंह ने बुधवार को पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी रामविलास पासवान की विचारधारा से भटक गई है।

surajbhan singh

मोकामा सीट पर इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। तस्वीर-PTI

एलजेपी से सूरजभान सिंह ने दिया इस्तीफा

सूरजभान सिंह ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा के बाद अटकलें लगनी लगीं कि वह अपनी पत्नी के साथ राजद में शामिल हो सकते हैं। समझा जाता है कि सूरजभान सिंह के राजद में आने के बाद मोकामा ही नहीं बेगूसराय की सातों सीट, लखीसराय की 2, नवादा की 2, नालंदा की 1, समस्तीपुर और खगड़िया की एक-एक सीटों पर भी भूमिहार वोट बैंक का गणित बदल सकता है। सूरजभान सिंह का बेगूसराय के मधुरापुर में ननिहाल है और समस्तीपुर के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सांखमोहन गांव में रिश्तेदारी है। बेगूसराय के बलिया से वह एक बार सांसद रह चुके है। ऐसे में वह भूमिहार बहुल सीटों को प्रभावित कर सकते हैं और इससे एनडीए को नुकसान हो सकता है।

End of Feed