इलेक्शन

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, अकाली दल से गठबंधन पर नहीं बनी बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 11:52 AM IST

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

Image

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं।

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। इस राज्य में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की बात चल रही थी लेकिन लगता है कि सीटों बंटवारे पर दोनों पार्टियों में सहमति बनीं बन पाई। आम आदमी पार्टी (AAP) यहां की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पंजाब में उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं है। जबकि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। दिल्ली में आप चार सीटों और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

सूत्रों की मानें तो गठबंधन की कयासों के बीच शिअद ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दीं। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।

भाजपा ने फंसा दिया पेच

पंजाब में अगर भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन हो जाता तो इसका मुकाबला कांग्रेस और आप के उम्मीदवारों के साथ होता। अब चूंकि, दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हो पाया है तो भाजपा और शिअद अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। मौजूदा राजनीतिक हालात एवं जनाधार को देखें तो यहां अब AAP और कांग्रेस आमने-सामने होंगे। ऐसे में इन दोनों दलों के सामने अजीब सी स्थिति पैदा हो गई है।

भाजपा का पुरानी सहयोगी है शिअद

पंजाब में भाजपा और शिअद साथ मिलकर चुनाव लड़ते आए हैं लेकिन कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिअद एनडीए सरकार से अलग हो गई। चूंकि कृषि कानूनों को वापस ले लिए जाने के बाद दोनों दल एक बार फिर करीब आए थे और लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की योजना पर काम कर रहे थे। साल 2019 में अकाली दल ने एनडीए में रहकर ही चुनाव लड़ा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article