इलेक्शन

एक चुनाव अधिकारी पर कांग्रेस उम्मीदवार के साथ मारपीट का आरोप; जयराम रमेश बोले- मामले की हो जांच

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस ने एक चुनाव अधिकारी द्वारा दिल्ली में उसके एक उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना की रविवार को जांच की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने रिठाला से उसके उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ मारपीट की।

Image

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस ने एक चुनाव अधिकारी द्वारा दिल्ली में उसके एक उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर मारपीट करने की घटना की रविवार को जांच की मांग की और कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने यह दावा भी किया कि यह कांग्रेस के लिए बढ़ते समर्थन को रोकने का आम आदमी पार्टी और भाजपा का हताशा से भरा प्रयास है।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने रिठाला से उसके उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ मारपीट की। पार्टी ने इसको लेकर शनिवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई थी। रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कांग्रेस के रिठाला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुशांत मिश्रा पर कल निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। अधिकारी ने उन्हें पदयात्रा करने से रोकने का भी प्रयास किया, जबकि इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पहले ही अनुमति दे दी थी। "

उन्होंने कहा कि सुशांत मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव में अन्य उम्मीदवारों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को सक्रिय रूप से उठा रहे हैं। रमेश ने दावा किया कि यह स्पष्ट रुप से निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के एक अधिकारी द्वारा पक्षपातपूर्ण व्यवहार का मामला है।

उन्होंने कहा, "इस गैरकानूनी कृत्य को सिर्फ सुशांत की उम्मीदवारी और कांग्रेस पार्टी के लिए बढ़ते समर्थन को रोकने के लिए आप और भाजपा के एक हताश प्रयास के रूप में देखा जा सकता है। "

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम लोगों की आवाज़ उठाना और अपने चुनावों की पवित्रता की रक्षा करना जारी रखेंगे। "

उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी और पवित्रता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस घटना की पूरी जांच और संबंधित अधिकारी के ख़िलाफ़ तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग करती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article