कहानी खानदानी इंदौरी धरतीपकड़ सिंह की, 18 बार जमानत हो चुकी है जब्त, 19वीं बार फिर उतरे; पिता भी थे बड़े 'खिलाड़ी'

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 23, 2023, 05:09 PM IST

​तोलानी का परिवार दो पीढ़ियों से लगातार चुनाव लड़ने के लिए मशहूर है और हर बार इसके सदस्यों की जमानत जब्त हुई है। इंदौर में एक प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले उनके पिता मेठाराम तोलानी ने अपने जीवनकाल में 30 साल तक लगातार अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

राजनीति में एक से एक नेता रहे हैं, कई के नाम न हारने के रिकॉर्ड रहे हैं, लेकिन भारत की राजनीति में कई ऐसे नेता हैं, जिन्हें लगता है कि हारने का शौक है। ऐसे नेता धरतीपकड़ सिंह के नाम से जाने जाते हैं, ऐसे ही एक खानदानी धरतीपकड़ सिंह हैं, जो इंदौर के रहने वाले हैं। इन्हें इदौरी धरतीपकड़ बोला जाता है। इंदौरी धरतीपकड़ सिंह 18 बार चुनाव हार चुके हैं और 19वीं बार मैदान में हैं।

Indori dhartipakar singh

इंदौरी धरतीपकड़ सिंह ने 19वीं बार भरा नामांकन

End of Feed