SP UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise Seat Winners List: लोकसभा चुनावों से पहले यूपी नगर निकाय चुनावों के चुनाव नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में मिलने वाली जीत लोकसभा चुनाव में बढ़त देगी और जीत दर्ज करने वाली पार्टी का मनोबल बढ़ाएगी। यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच है। भाजपा जहां अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने के लिए चुनाव में अपना पूरा दम खम लगाया है। वहीं, सपा ने भी इस चुनाव को हल्के में नहीं लिया है। निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर वह मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपने सियासी वजूद को और पुख्ता करना चाहती है। भाजपा को घेरने के लिए सपा ने इस बार नगर निगम की सभी 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। टिकट देने में उसने जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। इस चुनाव में सपा ने कानून-व्यवस्था, सफाई एवं विकास जैसे मुद्दों के हवा देकर भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शहरों में कई रोड शो एवं रैलियां कर पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। यहां हम निकाय चुनाव में सपा उम्मीदवारों के चुनावी प्रदर्शन पर आपको ताजा अपडेट देते रहेंगे।
यूपी निकाय चुनाव में इस बार भाजपा और सपा के बीच टक्कर।
नगर निकाय चुनाव में महापौर/मेयर पद के लिए सपा के उम्मीदवार
| क्रम संख्या | नगर निगम | प्रत्याशी | ताजा स्थिति |
| 1 | आगरा | जूही प्रकाश जाटव | पीछे |
| 2 | झांसी | सतीश जतारिया | पीछे |
| 3 | शाहजहांपुर | अर्चना वर्मा | पीछे |
| 4 | फिरोजाबाद | मशरूर फातिमा | पीछे |
| 5 | सहारनपुर | नूर हसन मलिक | पीछे |
| 6 | मेरठ | सीमा प्रधान | पीछे |
| 7 | लखनऊ | वंदना मिश्रा | पीछे |
| 8 | कानपुर | वंदना वाजपेयी | पीछे |
| 9 | गाजियाबाद | पूनम | पीछे |
| 10 | वाराणसी | ओपी सिंह | पीछे |
| 11 | प्रयागराज | अजय श्रीवास्तव | पीछे |
| 12 | अलीगढ़ | जमीर उल्ला खां | पीछे |
| 13 | बरेली | संजीव सक्सेना | पीछे |
| 14 | मुरादाबाद | सैय्यद रईस उद्दीन | पीछे |
| 15 | अयोध्या | डॉ. आशीष पाण्डेय | पीछे |
| 16 | मथुरा-वृंदावन | तुलसी राम शर्मा | पीछे |
| 17 | गोरखपुर | काजल निषाद | पीछे |
