इलेक्शन

सीट बंटवारे पर थोड़ा आगे बढ़ा 'INDI' अलायंस, राम गोपाल यादव बोले-सीटों पर बनी सहमति, प्रत्याशियों की घोषणा जल्द

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 01:59 PM IST

Loksabha Election 2024: इस बीच, सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी चुनाव 'संविधान को बचाने' के बारे में होंगे। सपा ने मैनपुरी सहित 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Image

सपा नेता राम गोपाल यादव।

Photo : PTI

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर 'INDI' गठबंधन थोड़ा आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ ही दिनों में गठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले सपा ने मैनपुरी सहित 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए। सूत्रों का कहना है कि सपा की इस सूची से कांग्रेस असहज हुई और उसने अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद सपा नेता का यह बयान आया है। सपा ने मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।

'हमने 16 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं'

सपा नेता ने कहा, 'हमने 16 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हम कुछ दिनों में और सीटें घोषित करेंगे। कांग्रेस और सपा उत्तर प्रदेश में अंतिम समझौते पर पहुंच गए हैं।' इस बीच, सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी चुनाव 'संविधान को बचाने' के बारे में होंगे।

यह संविधान को बचाने का चुनाव-डिंपल

डिंपल ने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है। यह संविधान को बचाने का चुनाव है। इसमें और देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'चुनाव जमीनी स्तर पर लड़ा जाता है। अगर समय पर उम्मीदवार तय हो जाएंगे तो उन्हें भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने का समय मिलेगा।' उत्तर प्रदेश में बसपा के गठबंधन में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।'

लोकसभा चुनाव 2024: सपा उम्मीदवारों की पहली सूची

सीटसपा उम्मीदवार
संभलशफीकुर्रहमान बर्क
फिरोजाबादअक्षय यादव
मैनपुरीडिंपल यादव
एटादेवेश शाक्य
बंदायूधर्मेंद्र यादव
खीरीउत्कर्ष वर्मा
धौरहराआनंद भदौरिया
उन्नावअनु टंडन
लखनऊरविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबादनवल किशोर शाक्य
अकबरपुरराजा राम पाल
बांदाशिवशंकर पटेल
फैजाबादअवधेश प्रसाद
अंबेडकर नगरलालजी वर्मा
बस्तीराम प्रसाद चौधरी
गोरखपुरकाजल निषाद
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article