Sultanpur Loksabha Seat: सुल्तानपुर में सपा लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद का 500 के नोटों की गड्डी बांटते वीडियो वायरल

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 12:00 AM IST

Sultanpur SP candidate viral video: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम खबरें सामने आ रही हैं, बताया जा रहा है कि सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से का पैसे देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

Sultanpur SP candidate viral video:आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार भीम निषाद को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Sultanpur SP candidate viral video

सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भीम निषाद

अधिकारी ने बताया कि सपा प्रत्याशी निषाद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक विधायक को 500 रुपये के नोट की गड्डी देते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed