Sonia Gandhi Message for Lok sabha election:: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। बीच मतदान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं।
सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो मैसेज
सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा- "ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP की नीयत की वजह से है। उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है।"
कांग्रेस के घोषणापत्र का किया जिक्र
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और उन्होंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है। हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है।
वोटरों से अपील
सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं।
