Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सियासी मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। भाजपा के बढ़ते हमलों के बीच एक बार फिर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव प्रचार में उतरने जा रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी छह मई से कर्नाटक विधानसभा चुनावा में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। वह छह मई को हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।
सोनिया गांधी
यह जानकारी तब सामने आई है कि जब भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में खुलकर हिंदुत्व कार्ड खेल रही है। कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी होने के बाद भाजपा की तरफ से कांग्रेस नेताओं पर हमले बढ़ गए हैं।
