आतंकवादियों के लिए रोई थीं सोनिया गांधी...जेपी नड्डा ने 2008 का बाटला हाउस एनकाउंटर मामला उछाला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 25, 2024, 08:02 AM IST

नड्डा ने कहा, बाटला मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी मारे गए और उनके नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी रोईं। वह आतंकवादियों के लिए रोईं। गद्दारों के साथ आपका क्या रिश्ता है?

JP Nadda On Sonia Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के सियासी घमासान में प्रचार के दौरान पुराने मुद्दों को भी खूब उछाला जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को दावा किया कि 2008 में बाटला हाउस मुठभेड़ के बाद सोनिया गांधी ने आतंकवादियों के लिए रोई थीं। बिहार के मधुबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर हमेशा उन लोगों के समर्थन में खड़े रहने का आरोप लगाया जो भारत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। जेपी नड्डा ने कांग्रेस से पूछा कि सोनिया गांधी का गद्दारों से क्या रिश्ता है?

Nadda vs Sonia

जेपी नड्डा का सोनिया गांधी पर हमला

नड्डा बोले, बाटला हाउस मुठभेड़ के बाद रोई थीं सोनिया

नड्डा ने कहा, बाटला मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी मारे गए और उनके (कांग्रेस) नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी रोईं। वह आतंकवादियों के लिए रोईं। गद्दारों के साथ आपका क्या रिश्ता है? आपकी सहानुभूति के पीछे का कारण क्या है? आपको उनमें क्या पसंद है? बता दें कि सितंबर 2008 में बाटला हाउस में एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी आतिफ और साजिद मारे गए थे। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर मोहन शर्मा शहीद हुए थे। जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन को अहंकारी गठबंधन भी बताया। उन्होंने कहा, वे (कांग्रेस) उन लोगों के साथ खड़े हैं और देश को कमजोर करने वालों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। यह अहंकारी गठबंधन है। क्या आप उनका समर्थन करेंगे?

End of Feed