Arki, Nalagarh, Doon, Solan, Kasauli Election Result 2022: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलती नजर आ रही है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। राज्य की 14वीं विधानसभा के लिए पिछले महीने 12 नवंबर को मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं, जहां 12 जिले हैं।
बात सोलन जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 5 है, जिनमें अर्की, दून, कसौली (अ.जा.), सोलन (एससी), नालागढ़ सीटें हैं। एग्जिट पोल में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कुल 5 सीटों में से 2 सीट बीजेपी जबकि कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं थी।
Himachal Pradesh Election Result: Full Results From Arki, Nalagarh, Doon, Solan, Kasauli
| विधानसभा क्षेत्र का नाम | भाजपा उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | आप उम्मीदवार | कौन आगे |
| अर्की | गोविंद राम | संजय अवस्थी | जीत राम | संजय अवस्थी |
| दून | परमजीत सिंह पम्मी | राम कुमार | स्वर्ण सिंह सैनी | राम कुमार |
| कसौली (अ.जा.) | राजीव सैजल | विनोद सुल्तानपुरी | हरमेल सिंह | विनोद सुल्तानपुरी |
| सोलन (एससी) | राजेश कश्यप | धनी राम शांडिल | अंजू | धनी राम शांडिल |
| नालागढ़ | लखविंदर सिंह राणा | हरदीप सिंह बावा | धरम पाल | निर्दलीय |
सोलन (एससी) सीट से बीजेपी ने राजेश कश्यप, कांग्रेस ने धनी राम शांडिल और आम आदमी पार्टी ने अंजू को मैदान में उतारा था। नालागढ़ से बीजेपी ने लखविंदर सिंह राणा, कांग्रेस ने हरदीप सिंह बावा और आम आदमी पार्टी ने धरम पाल को टिकट दिया था। वहीं कसौली (अ.जा.) सीट से बीजेपी ने राजीव सैजल, कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी और आम आदमी पार्टी ने हरमेल सिंह को टिकट दिया था।
इसके अलावा अर्की सीट से बीजेपी ने गोविंद राम, कांग्रेस ने संजय अवस्थी और आम आदमी पार्टी ने जीत राम को टिकट था। वहीं दून सीट से बीजेपी ने परमजीत सिंह पम्मी, कांग्रेस ने राम कुमार और आम आदमी पार्टी ने स्वर्ण सिंह सैनी को मैदान में उतारा था। राज्य की कसौली सीट पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल और कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के बीच कड़ा मुकाबला है। अर्की और नालागढ़ सीटों पर निर्दलियों ने चुनाव को और भी ज्यादे कांटे का बना दिया है।
