Sikkim Chunav Result 2024: सिक्किम में SKM ने फिर बजाया जीत का डंका, विरोधियों की लगी लंका; पूर्व CM चामलिंग को भी मिली हार
सिक्किम में एसकेएम का जलवा, 32 में से 31 सीटों पर जीत
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।आ गए सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे, जानें आंकड़े
कितने वोट से हारे सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग पोकलोक
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग पोकलोक विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से रविवार को 3,063 मत से हार गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह 1,935 मत से पीछे हैं।सिक्किम में एसकेएम सत्ता में लौटी, अब तक 26 सीटों पर जीत
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 26 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 5 अन्य सीट पर भी आगे है। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।एसकेएम ने 23 सीटें जीतीं
सिक्किम में सत्तारूढ़ पार्टी एसकेएम ने अब तक 23 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एक सीट पर एसडीएफ उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने जीती रहेनोक सीट
सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली।सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग पोकलोक विधानसभा सीट हारे
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग पोकलोक विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से रविवार को 3,063 मत से हार गए।सिक्किम में SKM ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
सिक्किम में सत्तारूढ़ पार्टी एसकेएम ने एक बार फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 12 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।कौन हैं प्रेम सिंह तमांग?
आइए जानते हैं कौन हैं प्रेम सिंह तमांग? सिक्किम की राजनीति में उनका उदय कैसे हुआ? उनकी पार्टी एसकेएम कैसे राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और लगातार 24 साल तक सत्ता में रहने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को उन्होंने कैसे सत्ता से बाहर किया? पढ़ें पूरी खबर...11 सीटों पर जीती एसकेएम
सिक्किम विधानसभा चुनाव में प्रेम सिंह तमांग की पार्टी एसकेएम ने 11 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 20 सीटों पर पार्टी कैंडिडेट आगे चल रहे हैं।एसकेएम उम्मीदवार समदुप लेप्चा ने लाचेन मंगन सीट जीती
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समदुप लेप्चा ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के हिशे लाचुंगपा को 851 मतों से हराकर लाचेन मंगन विधानसभा सीट जीत ली है।सात सीटों पर जीती एसकेएम
सिक्किम के निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पार्टी एसकेएम ने सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। रुझानों में एसकेएम 24 सीटों पर आगे चल रही है।फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग की पार्टी एसकेएम प्रचंड जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। प्रेम सिंह तमांग एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।बीजेपी और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं
सिक्किम विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस को एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है। यहां एसकेएम 32 में से 31 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंंट (SDF) उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।दोनों सीटों पर आगे चल रहे CM तमांग
सिक्किम के सीएम और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग, जो रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं।अब तक 30 सीटों के आए रुझान
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 32 में से अब तक 30 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें एसकेएम के प्रत्याशी 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।पंचायत कार्यालय पर इकट्ठा होने लगे SKM कार्यकर्ता
प्रचंड जीत की ओर SKM
सिक्किम में अभी तक 30 सीटों पर गिनती जारी है, जिसमें 29 सीटों पर SKM के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।32 में से 24 सीटों पर SKM को बढ़त
सिक्किम विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में बहुमत मिल चुका है। पार्टी अभी तक 24 सीटों पर आगे चल रही है।बड़ी जीत की ओर SKM
सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव में SKM बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि SDF 1 सीट पर आगे चल रही है।Sikkim Assembly Election Result Live: SKM ने सात सीटों पर ली लीड
चुनाव आयोग के अनुसार सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 7 सीटों पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 32 विधानसभा सीटों में से 17 है।सिक्किम में SKM 5 और बीजेपी 1 सीट पर आगे
सिक्किम में SKM 5 और बीजेपी 1 सीट पर आगे, 32 सीटों पर चल रही मतगणना, सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट हैंSikkim Assembly Result 2024: सिक्किम के सोरेंग जिले में वोटों की गिनती की जा रही है
2019 के चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार बनी थी
सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट हैं। 2019 के चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (SKM) इस बार भी चुनाव मैदान में हैं।राज्य में भाजपा और कांग्रेस अन्य दो महत्वपूर्ण दल हैं
इस बार भी सिक्किम में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच है। इनके बाद राज्य में भाजपा और कांग्रेस अन्य दो महत्वपूर्ण दल हैं।मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ SKM और SDF के बीच
इस बार भी सिक्किम में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच है। इनके बाद राज्य में भाजपा और कांग्रेस अन्य दो महत्वपूर्ण दल हैं।2019 सिक्किम चुनाव में एसकेएम ने 17 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था
2019 सिक्किम विधानसभा चुनाव में, एसकेएम ने 17 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था और प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने थे। एसडीएफ 15 सीटों पर सिमट गई थी।मतगणना की तैयारी कर ली गई है
गंगटोक जिले में नौ, नामची में सात, पाकयोंग में पांच, सोरेंग और ग्यालशिंग में चार-चार तथा मंगन में तीन सीटों के लिए मतगणना की तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
