इलेक्शन

Shivsena UBT Candidate: शिवसेना UBT ने जारी की 65 उम्मीदवारों की लिस्ट, वर्ली से आदित्य ठाकरे लड़ेंगे चुनाव

Shivsena UBT candidate list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार सूची जारी कर दी गई है, वर्ली से आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ेंगे।

Image

शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार सूची

Shivsena UBT candidate list: शिवसेना यूबीटी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है, बांद्रा पूर्व की सीट को लेकर पिछले 3 बार के mva बैठक में कांग्रेस और UBT में विवाद चल रहा था आखिरकार उद्धव गुट को ये सीट मिल गई है,वहीं

संजय राउत के भाई सुनील राउत को विक्रोली से दोबारा टिकट मिला है।

गौर हो कि शिवसेना यूबीटी ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है शिवसेना यूबीटी की पहली लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम हैं

लिस्ट में उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे का भी नाम हैआदित्य वर्ली सीट से ताल ठोकेंगे।

अजित पवार गुट की एनसीपी की लिस्ट जारी हो चुकी है

गौर हो कि कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी की लिस्ट जारी हो चुकी है बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है।

MVA के बीच भी अब सीटों के बंटवारे पर बात बन गई

महा विकास आघाडी (MVA) के बीच भी अब सीटों के बंटवारे पर बात बन गई है, एमवीए के नेताओं ने इसकी जानकारी दी उन्होंने बताया कि एमवीए में शामिल तीनों दल कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट), उद्धव गुट की शिवसेना 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article