Shivsena Maharashtra assembly candidate list: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवेसना ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट के मुताबिक एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाडी सीट से चुनाव लड़ेंगे, गौर हो कि महायुति में सीट शेयरिंग पर बात लगभग फाइनल है।
इसके बाद से सभी पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं, इसी क्रम में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की।
सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने पहली सूची में कुल 45 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है। महायुति के खेमे से यह दूसरी सूची है। इससे पहले बीजेपी ने 99 कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर चुकी है, गौर हो कि एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाडी सीट से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।
