इलेक्शन

शिवसेना नेता ने की मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए ज्यादा सीट की मांग, विपक्ष ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना

Chief Minister Eknath Shinde: शिवसेना के नेता अल्ताफ पेवेकर ने अपनी पार्टी के नेता को पत्र लिखकर आगामी महाराष्ट्र राज्य चुनावों में मुसलमान उम्मीदवारों को ज्यादा प्रतिशत सीट देने की मांग की हैं। जिसके बाद विपक्ष ने सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना है।

Image

विपक्ष ने एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के एक नेता अल्ताफ पेवेकर ने अपनी पार्टी के नेता को पत्र लिखकर आगामी महाराष्ट्र राज्य चुनावों में मुसलमान उम्मीदवारों को ज्यादा प्रतिशत सीट देने की मांग की हैं। पेवेकर ने अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आग्रह किया है कि महाविकास अघाड़ी ने मुस्लिम मतदाताओं का केवल दुरुपयोग किया है और अब उनका पर्दाफाश करने का वक्त आ गया हैं। मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि आगामी महाराष्ट्र राज्य चुनावों में मुसलमानों को ज्यादा प्रतिशत उम्मीदवारी दी जाए। मुस्लिम समुदाय के लोगों को आप पर पूरा भरोसा हैं और आपका प्रतिनिधित्व उनके विश्वास को मजबूत करने में मदद करेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मलाड पश्चिम के विधायक असलम शेख पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी पार्टी के नेता द्वारा की गई मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला था।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहकर भी नहीं पूरी कर पायेंंगे मांग- विपक्ष

अल्ताफ की मांगें वैध हैं लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहकर भी इसे पूरा नहीं कर पाएंगे क्योंकि वह उस पार्टी (BJP) के साथ हैं जो मुसलमानों के खिलाफ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पार्टी के बारे में भी कहा गया है कि उनकी अपनी विधायक यामिनी यादव बुर्का बांट रही थीं और असलम शेख ने कहा कि बीजेपी ने इसका खुलकर विरोध किया। हालिया लोकसभा चुनाव की बात करते हुए वारिस पठान ने कहा कि इस तरह के पत्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महायुति का हिस्सा और हम जो महायुति के दुश्मन हैं। मुख्यमंत्री शिंदे कभी भी मुसलमानों को प्रतिनिधित्व नहीं देंगे। केवल महायुति ही क्यों बल्कि एमवीए भी मुसलमानों का इस्तेमाल कर रही है और उन्होंने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article