इलेक्शन

Telangana Election: कौन है वो, जो तेलंगाना चुनाव में पानी की तरह बहा रहा पैसा? जब्ती का आंकड़ा पहुंचा 625 करोड़ रुपये तक

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 19, 2023, 10:02 PM IST

Telangana Election: जब्त किए गए सोना, चांदी, हीरे आदि का कुल मूल्य बढ़कर 180.60 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 294 किलोग्राम सोना, 1173 किलोग्राम चांदी और 19,269 कैरेट हीरे शामिल हैं।

Image

तेलंगाना में जमकर बांटे जा रहे हैं पैसे (BRSParty)

Telangana Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में जमकर पैसे, शराब और सोना बांटा जा रहा है। अब तक चुनाव आयोग ने 625 करोड़ रुपये की कीमत के कैश, शराब और सोना बरामद किया है। सोचिए जब पकड़ा इतना गया है तो बांटा कितना गया होगा। रोज करोड़ों का माल पकड़ा जा रहा है। सभी पार्टियां इसके लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

करोड़ों की जब्ती

प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 22.46 करोड़ रुपये की नकदी, कीमती धातु, शराब और अन्य सामान जब्त किया, जिससे कुल आंकड़ा 6,25,79,47,333 रुपये हो गया। 19 नवंबर को सुबह 9 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि के दौरान एजेंसियों ने 18.64 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इसके साथ ही 9 अक्टूबर से अब तक जब्त की गई नकदी 232.72 करोड़ रुपये हो गई है।

जमकर बांटे जा रहे शराब

एजेंसियों ने 24 घंटे की अवधि के दौरान 2.57 करोड़ रुपये की शराब जब्त की। इसके साथ ही अब तक जब्त की गई शराब की कुल कीमत 99.49 करोड़ रुपये हो गई है। अधिकारियों ने 2.17 लाख लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है। प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 27 लाख रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया है। उन्होंने अब तक 34.35 करोड़ रुपये की ड्रग्स/नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। जब्त सामग्री में 8,527 किलोग्राम गांजा शामिल है।

सोना समेत कई चीजें जब्त

जब्त किए गए सोना, चांदी, हीरे आदि का कुल मूल्य बढ़कर 180.60 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 294 किलोग्राम सोना, 1173 किलोग्राम चांदी और 19,269 कैरेट हीरे शामिल हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अधिकारियों ने कथित तौर पर मतदाताओं के बीच मुफ्त उपहार के रूप में वितरण के लिए रखी गई 78.62 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए सामानों में (2.81 लाख किलोग्राम चावल, 9159 कुकर, 88,007 साड़ियां, सात 2-पहिया वाहन, आठ 4-पहिया वाहन, 5,701 घड़ियां और 72,473 मोबाइल फोन) शामिल हैं। 2018 के चुनावों में नकदी, शराब और अन्य वस्तुओं की कुल जब्ती केवल 103.89 करोड़ रुपये थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article