मंत्री, मसाज और 'महाभारत'! BJP बोली- CM के करीबी करा रहे जैन के VIDEO लीक, केजरीवाल ने कहा- क्लिप बनाने वाली कंपनी भाजपा

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 27, 2022, 07:18 PM IST

Satyendar Jain Massage Viral Video: जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में 31 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह कथित रूप से मसाज कराते, अन्य सुविधाओं का लाभ लेते और जेल अधीक्षक से मिलते दिख रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद से जैन राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

Satyendar Jain Massage Viral Video: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद राष्ट्रीय राजधानी के मंत्री सत्येंद्र जैन के मसाज वाले वीडियो पर सियासी महाभारत फिलहाल खत्म नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार (27 नवंबर, 2022) को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी लोग जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की वीडियो और जानकारी लीक करा रहे हैं।

Satyendar Jain Massage

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जैन को तिहाड़ जेल में “वीआईपी सुविधाओं” का आनंद लेते हुए दिखाने वाले सिलसिलेवार वीडियो सोशल मीडिया मीम या अखबार के कार्टून का मामला नहीं है, बल्कि नैतिकता का मामला है।

End of Feed