Sardarpura Rajasthan Chunav Result 2023: सरदारपुरा के सरदार बने रहेंगे अशोक गहलोत, पर छिन गई सीएम की कुर्सी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 3, 2023, 07:57 PM IST

Sardarpura Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा बनी रही। काउंटिंग में इस सीट पर अशोक गहलोन ने जीत हासिल कर ली है। नीचे आप राजस्थान के सरदारपुरा विधानसभा चुनाव 2023 रिजल्ट व वोट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sardarpura Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। सरदारपुरा सीट (Sardarpura Rajasthan Election Result 2023) से अशोक गहलोत ने 26396 मतों से भाजपा को करारी शिकस्त दी है। सरदारपुरा इस बार विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी रही। गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महेंद्र सिंह राठौड़ को मात दी। बता दें, गहलोत 1998 से लगातार सरदारपुरा से छह बार विधायक रह चुके हैं। यह गहलोत की सबसे पसंदीदा विधानसभा सीट है। यहां गहलोत का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सिंह से था। यहां देखें राजस्थान सरदारपुरा विधानसभा चुनाव 2023 रिजल्ट।

Sardarpura Rajasthan Chunav Election Result 2023

Sardarpura Rajasthan Chunav Election Result 2023: यहां देखें राजस्थान सरदारपुरा चुनाव का परिणाम

Sardarpura Rajasthan Election Result 2023: सरदारपुरा विधानसभा 2023 परिणाम

प्रत्याशीपार्टीपरिणाम
अशोक गहलोत कांग्रेसजीते
डॉ महेंद्र सिंह राठौड़बीजेपीहारे
बलवीर सिंह गहलोत निर्दलीयहारे
असराफ खाननिर्दलीयहारे

Sardarpura Rajasthan Election Result 2023

अशोक गहलोत कांग्रेस के उन दिग्गज नेताओं में शामिल हैं जो रणनीति के दम पर अपने विरोधियों को मात देने में माहिर हैं। वहीं महेंद्र सिंह राठौड़ की गिनती भी भारतीय जनता पार्टी के सबसे कद्दावर नेताओं में की जाती है। राठौड़ जोतपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। यहां आप राजस्थान सरदारपुरा विधानसभा का रिजल्ट, वोट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत ने दर्ज की जीत।

Sardarpura Election Result 2023: कुल 3 करोड़ से अधिक मतदान

इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े हैं । इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले हैं । इसके अलावा पोस्टल बैलट द्वारा 4,66,881 द्वारा मत पड़े । सर्विस वोटर के आज शाम तक 30,263 डाक द्वारा मत प्राप्त हुए हैं । 3/12/2023 को सुबह 8.00 बजे तक प्राप्त सभी सर्विस वोटों को गिनती में शामिल किया जाएगा।

गहलोत ने लगाया जीत का सिक्सर?

राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। सरदारपुरा से अशोक गहलोत करीब 15823 वोट से आगे चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि अशोक जीत का सिक्सर लगाने जा रहे हैं।

End of Feed