Saran Lok Sabha Election 2024: सारण सीट पर कांटे की टक्कर, क्या राजीव प्रताप रूड़ी पर भारी पडे़ंगी लालू की बेटी?

सारण सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला इस बार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से हो रहा है। जानिए समीकरण।

Saran Lok Sabha Election 2024: सारण लोकसभा सीट पर बार सबकी नजर। ये सीट इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार लालू प्रसाद यादव यहीं से सांसद चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के राजीव प्रताप रूडी को पटखनी दी थी। लालू से हार के बाद रूडी दो बार इस सीट से सांसद चुने गए। अब वह एक बार फिर सारण सीट से ताल ठोक रहे हैं और यहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

रोहिणी आचार्य से मुकाबला

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला इस बार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से हो रहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने रोहिणी को इस सीट से उतारा है, जबकि भाजपा ने दो बार से सांसद रूडी पर फिर भरोसा दिखाया है। राजीव प्रताप का मानना है कि सारण में रोहिणी नहीं, बल्कि उनका मुकाबला लालू यादव से है।

End of Feed