Samajwadi Party Manifesto 2024: लड़कियों को PG तक मुफ्त शिक्षा, Rs 500 मोबाइल डेटा फ्री, सपा के घोषणापत्र में और क्या-क्या

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 03:49 PM IST

Samajwadi Party Manifesto 2024 List (अखिलेश यादव की सपा का मेनिफेस्टो लॉन्च) : लखनऊ पार्टी नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, 'हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है।

Samajwadi Party Manifesto 2024 in Hindi(सपा का घोषणा पत्र) : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में सपा ने जातिगत जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने सहित कई वादे किए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों के सुझाव पर विजन डॉक्यूमेंट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है।

Akhilesh Yadav

सपा का घोषणापत्र 2024।

'जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं'

लखनऊ पार्टी नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, 'हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।'

समाजवादी पार्टी घोषणापत्र 2024 (SP Manifesto 2024)

  • मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़कार 450 रुपए करने का वादा
  • मनरेगा के तहत कार्यदिवस की संख्या बढ़ाए जाएंगे। सपा ने 150 दिन तक काम होंगे।
  • शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लागू करने का वादा।
  • सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पद भरे जाएंगे। रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित होंगे।
  • लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू करने का वादा।
  • पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा।
  • पुलिस सहित सभी सरकारी विभागों में महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण का वादा।
  • लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक की शिक्षा फ्री।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को 3000 रुपए प्रतिमाह देने का वादा।
  • 2025 तक जातीय जनगणना कराने का वादा।
  • मुफ्त राशन योजना के तहत गेहूं की जगह आटा देने का वादा।
  • हर परिवार को 500 रुपए का मोबाइल डेटा मुफ्त देने का वादा।

यूपी में 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही सपा

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के प्रमुख घटक दल सपा के घोषणा पत्र ‘जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार’ में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर जातिवार जनगणना कराए जाने, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, युवा कल्याण, आटा और डाटा का अधिकार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण के विभिन्न बिंदुओं पर अनेक वादे किए गए हैं। सपा ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर मैदान में है। इसके अलावा भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी गई है।

End of Feed