Sakti CG Chunav Result 2023 Live: मैदान में विधनसभा स्पीकर, क्या रच पाएंगे इतिहास

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Dec 3, 2023, 08:15 AM IST

Sakti CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: राज्य की सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरणदास महंत चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने उनके खिलाफ खिलावन साहू को टिकट दिया है। ऐसे में डॉ. चरणदास महंत पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Sakti CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू और अब रुझान आने की शुरुआत हो जाएगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। राज्य की सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरणदास महंत चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने उनके खिलाफ खिलावन साहू को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ में कहा जाता है कि जो भी विधायक विधानसभा स्पीकर पद पर रहता है वह दोबारा चुनाव नहीं जीत पाता। ऐसे में डॉ. चरणदास महंत पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Sakti

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी वोट परिणाम
1खिलावन साहू बीजेपी
2चरणदास महंत कांग्रेस

2018 चुनाव के नतीजे

सक्ती विधानसभा सीट से साल 2018 में कांग्रेस के चरण दास महंत ने बीजेपी प्रत्याशी मेधा राम साहू को 30046 वोटों के अंतर से मात दी थी। वहीं साल 2013 विधानसभा चुनाव में सक्ती से बीजेपी उम्मीदवार खिलवान साहू ने जीत दर्ज की थी। सक्ती विधानसभा सीट जांजगीर-चंपा लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। इस लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। सक्ती विधानसभा पिछड़ा और आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र के कुल 1,78,494 वोटर्स हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 1 लाख 5 हजार 98 और महिलाओं की संख्या 1 लाख 12 सौ 72 है।

End of Feed