सागरिका घोष : TMC का सौम्य चेहरा, पत्रकारिता के बाद राजनीति में भी कमाया नाम

टीएमसी में महिलाओं के इस बोलबाले को देखते हुए उन्हें ममता का 'महिला ब्रिगेड' तक कहा जाता है। इन चेहरों में सागरिका घोष का भी नाम है। सागरिका पेशे से पत्रकार और लेखक हैं। अभी वह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। वह अपनी सौम्य एवं मृदुभाषी व्यवहार के लिए जानी जाती हैं।

Sagarika Ghose Profile: तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी महिला हैं और वह शुरू से ही अपनी पार्टी में महिलाओं को तरजीह देती आई हैं। समाजसेवा, लेखक, पत्रकार, कलाकार, बुद्धिजीवी समाज के सभी तबसे से जुड़ी महिलाओं को वह विधानसभा से लेकर संसद तक भेजती रही हैं। टीएमसी में महिलाओं के इस बोलबाले को देखते हुए उन्हें ममता का 'महिला ब्रिगेड' तक कहा जाता है। इन चेहरों में सागरिका घोष का भी नाम है। सागरिका पेशे से पत्रकार और लेखक हैं। अभी वह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। वह अपनी सौम्य एवं मृदुभाषी व्यवहार के लिए जानी जाती हैं।

Sagarika Ghose

तृणमूल सांसद सागरिका घोष।

दो पूर्व पीएम का जीवनी लिखा

ममता बनर्जी ने साल 2024 में उन्हें बंगाल से संसद के उच्च सदन में भेजा। बावजूद इसके सागरिका की पहचान एक नेता के रूप में कम पत्रकार और लेखक के रूप में ज्यादा है। वह दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी लिख चुकी हैं। 8 नवंबर 1964 को जन्मी सागरिका ने दिल्ली की सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद स्कॉलरशिप से इन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। राज्यसभा में वह पर्यावरण, प्रदूषण एवं नीतियों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही हैं।

End of Feed