Bihar Election: बिहार कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान, दो धड़ों में बंटी पार्टी!

बिहार में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस दो फाड़ होती दिख रही है। कांग्रेस के एक गुट ने पटना में आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी और कांग्रेस कई नेता शामिल हो सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी दो गुटों में बंटती दिख रही है। कांग्रेस का एक बड़ा गुट टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर आज पटना में दोपहर 12 बजे एक अहम बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस बैठक में पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हो सकते हैं।

rahul gandhi mallikarjun kharge

बिहार कांग्रेस में फूट की खबर (फोटो- PTI)

जातीय समीकरणों पर भड़की नाराजगी

सूत्रों के मुताबिक, इस नाराजगी की जड़ जातिगत आधार पर टिकट बांटने का फैसला है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिए गए इस फैसले से एक धड़ा बेहद नाराज है और इसे दलित कार्ड खेलने की राजनीति बताया जा रहा है। गुटों का मानना है कि योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी कर जातीय संतुलन बनाने के नाम पर टिकट बांटे जा रहे हैं।

End of Feed