करोड़ों की मालकिन हैं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, जान लीजिए संपत्ति का सारा लेखा-जोखा

Saran Seat Election: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के पास 15.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पेशे से डॉक्टर रोहिणी आचार्य, जो अपनी शादी के बाद सिंगापुर चली गई थीं, उन्होंने अपने हलफनामे में डाक पता- 208, कौटिल्य नगर, एमपी-एमएलए कॉलोनी, पटना बताया है। वो सारण सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

Rohini Acharya Net Worth: बिहार के सारण लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के पास करोड़ों की संपत्ति है, मतलब ये कि लालू की बेटी करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालकिन हैं। रोहिणी ने अपने हलफनामे में इस बात की जानकारी साझा की है कि उनके पास 15.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Rohini Acharya Net Worth

रोहिणी आचार्य की कुल संपत्ति।

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रोहिणी आचार्य?

रोहिणी आचार्य के पास करीब 16 करोड़ की संपत्ति है। सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के समय निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रोहिणी आचार्य द्वारा पेश किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पति के पास 19.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। आचार्य ने सोमवार को सारण लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

End of Feed