छठ में बिहारी ठगे गए, अब बदलाव तय...तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर बोला तीखा हमला

लालू प्रसाद की कर्मभूमि छपरा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि रेल मंत्री ने दावा किया था कि छठ पर्व के दौरान 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन हकीकत यह रही कि लोगों को घंटों स्टेशन पर परेशान होना पड़ा। यह सरकार ठगने में माहिर है, काम करने में नहीं।

Tejashwi Yadav on Ashwini Vaishnaw: बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली, केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने छठ पर्व के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी बिहारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और उन्हें ठगा।

TEJASWI (1)

छठ पर ट्रेनों की व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र को घेरा

अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की कर्मभूमि छपरा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, 'रेल मंत्री ने दावा किया था कि छठ पर्व के दौरान 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन हकीकत यह रही कि लोगों को घंटों स्टेशन पर परेशान होना पड़ा। यह सरकार ठगने में माहिर है, काम करने में नहीं।'

End of Feed