LIVE

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी; झारखंड में इंडिया गठबंधन का सत्ता पर कब्जा बरकरार

शिशुपाल कुमारUpdated Nov 24, 2024, 13:43 IST

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आ रहा है। चुनावी रिजल्ट के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ

 महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी; झारखंड में इंडिया गठबंधन का सत्ता पर कब्जा बरकरार
महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी; झारखंड में इंडिया गठबंधन का सत्ता पर कब्जा बरकरार

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। यूपी, बिहार, एमपी से लेकर राजस्थान तक हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती भी हो रही है। वायनाड का रिजल्ट भी आज आएगा। विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उपचुनावों के रिजल्ट की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।


उपचुनाव का भी रिजल्ट
महाराष्ट्र-झारखंड सहित उपचुनाव वाले राज्यों में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। वायनाड लोकसभा सीट पर भी काउंटिंग चल रही है। इन सभी सीटों पर रुझान आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 9, पश्चिम बंगाल की 6, राजस्थान की 7, मध्य प्रदेश की 2, छत्तीसगढ़ की 1, असम की 5, बिहार की 4, गुजरात की 1, कर्नाटक की 3, केरल की 2, मध्य प्रदेश की 2, मेघालय की 1, पंजाब की 4, राजस्थान की 7, सिक्किम की 2 और उत्तराखंड की 1 सीट के चुनाव नतीजे आएंगे।

2 लोकसभा सीट का भी आएगा परिणाम
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं। यह उनका पहला चुनाव है। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का भी परिणाम शनिवार को ही आएगा। प्रियंका, राहुल गांधी की विरासत संभाल पाती हैं कि नहीं, यह देखने वाली बात होगी। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होनी तय है।

-AAP के उम्मीदवार इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से शनिवार को जीत हासिल कर ली।
-फोन पर अमित शाह ने फड़णवीस, शिंदे, अजित पवार से बात की है और उन्हें बधाई दी है।
-झारखंड में इंडिया गठबंधन 50 सीटों पर आगे
-गांडेय सीट पर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन करीब साढ़े तीन हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुनिया देवी आगे चल रही हैं।
-मुंबई की वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट पर राकांपा उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी चौथे चरण के अंत में 5,237 वोटों से पीछे
-पंजाब में चार विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर आम आदमीं पार्टी आगे चल रही है।
-पंजाब में एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे है।
-गिददडबाह,डेरा बाबा नानक और चब्बेबाल में आम आदमीं पार्टी आगे है। बरनाला में कांग्रेस आगे है।
-महाराष्ट्र में 128 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
-गांडेय सीट से कल्पना सोरेन पीछे चल रही हैं।
-इमामगंज से अब हिंदुस्तान आवाम मोर्चा-सेक्युलर की दीपा कुमारी 567 वोटों से आगे चल रही हैं।
-यूपी उपचुनाव में भाजपा सात और सपा दो सीटों पर आगे चल रही है।
-महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है।
-झारखंड में 15 सीटों के रुझान आए हैं, यहां भी भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है।
- यूपी के उपचुनाव में भाजपा छह सीटों और सपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।
-झारखंड के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। भाजपा गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है।
-महाराष्ट्र के रुझानों में भाजपा गठबंधन बहुमत के आंकड़े 145 तक पहुंच गया है।
-महाराष्ट्र में 21 सीटों के रुझान आ गए हैं। सात सीट पर राकांपा, छह सीट पर भाजपा, पांच सीट पर शिवसेना, दो सीट पर राकांपा शरद पवार और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
-महाराष्ट्र में एमवीए को झटका लगता दिख रहा है।

NOV 23, 2024 21:30 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन ने 56 सीटों पर दर्ज की जीत

झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन ने 56, भाजपा नीत राजग ने 24 और जेएलकेएम ने एक सीट पर जीत दर्ज की।
NOV 23, 2024 19:58 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र में मोदी जी के नाम पर लोकसभा चुनाव लड़ा गया, भाजपा हार गयी। वही राज्य उसी भाजपा को 4-5 महीने के भीतर 148 में से 132 सीटें दे देता है। यह कैसा स्ट्राइक रेट है? क्या यह संभव है?
NOV 23, 2024 18:41 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE:महाराष्ट्र में समान अवसर की स्थिति को बिगाड़ा गया, षड्यंत्र हुआ: कांग्रेस

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को अप्रत्याशित करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि विपक्ष को हराने के लिए षडयंत्र हुआ है और राज्य में (विपक्ष को) "निशाना बनाकर" समान अवसर की स्थिति को बिगाड़ा गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड की जनता ने ध्रुवीकरण की राजनीति को ठुकराया है और देश के लिए सकारात्मक संदेश दिया है।
NOV 23, 2024 18:31 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड विधानसभा सीट से चुनाव हारे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड (दक्षिण) विधानसभा सीट पर 39,355 मतों के अंतर से हार गए। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में चव्हाण को 1,00,150 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. अतुलबाबा भोसले को 1,39,505 हासिल हुए। चव्हाण की हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह 2014 से कराड (दक्षिण) सीट से विधायक थे। अठहत्तर वर्षीय चव्हाण 2010 से 2014 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे।
NOV 23, 2024 18:20 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: महायुति की जीत पर देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का आया बयान

अमृता फड़नवीस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभियान की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं नतीजों से बहुत खुश हूं। यह अभूतपूर्व है... पार्टी, देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 23, 2024 17:40 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: अजित गुट की एनसीपी और शिंदे गुट की शिवसेना ही असलीः फडणवीस

फडणवीस ने जीत के बाद कहा कि ये जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि नतीजों ने साफ कर दिया है कि अजित गुट की NCP और शिंदे गुट की शिवसेना ही असली है।
NOV 23, 2024 17:40 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: महाराष्ट्र में जीत पर आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन

महाराष्ट्र में बंपर जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन आया है। पीएम ने कहा कि एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा कि ये विकास की जीत है और मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है।
NOV 23, 2024 16:40 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने 24, शिवसेना ने 15 और राकांपा ने 14 सीट जीतीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब तक 24 सीट जीत ली हैं और 106 अन्य पर आगे है, जबकि सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) क्रमशः 15 और 14 सीट जीत चुकी हैं। भाजपा के प्रमुख विजयी उम्मीदवारों में मौजूदा विधायक नितेश राणे शामिल हैं, जिन्होंने सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली विधानसभा सीट पर 58,007 मतों के अंतर से जीत हासिल की। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर कोलाबा सीट पर 48,581 मतों से जीत हासिल कर चुके हैं जबकि सातारा से शिवेंद्रराजे भोंसले को 1,42,124 मतों के बड़े अंतर से जीत मिली है। मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शिरडी सीट पर 70,282 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा सांसद नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे ने शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर 8,176 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
NOV 23, 2024 16:37 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे शिवसेना के मिलिंद देवड़ा से 8801 मतों से आगे

NOV 23, 2024 16:22 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: हमारी सरकार आम आदमी की सरकार- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार आम आदमी की सरकार थी। मैं पीएम मोदी को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। महिलाएं, बच्चे और किसान हमारे लिए केंद्र बिंदु थे। हम आम आदमी को सुपरमैन में बदलना चाहते हैं। मेरे लिए सीएम का फुल फॉर्म चीफ मिनिस्टर नहीं, कॉमन मैन है।
NOV 23, 2024 16:09 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: 'एक हैं तो सेफ हैं' पर मिले वोटः फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि एक हैं तो सेफ हैं नारे की तरह ही सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया। उन्होंने कहा कि यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है।
NOV 23, 2024 15:38 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: लोग पीएम मोदी के साथः फडणवीस

विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है, इससे पता चलता है कि लोग पीएम मोदी के साथ हैं।
NOV 23, 2024 15:20 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: बरहेट से जीते हेमंत सोरेन

बरहेट विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम को शिकस्त दी।
NOV 23, 2024 14:54 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: भाजपा के कोलंबकर ने मुंबई की वडाला सीट बरकरार रखी, लगातार नौवीं जीत

मुंबई की वडाला विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कालिदास कोलंबकर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव को 24,973 मतों से हराकर जीत बरकरार रखी। कोलंबकर लगातार नौवीं बार जीत हासिल करके राज्य के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक बन गए हैं। भाजपा नेता को 66,800 वोट मिले, जबकि मुंबई की पूर्व महापौर जाधव को 41,827 वोट मिले। मतों की गिनती 16 चरण में हुई। मतगणना में भाजपा 125 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है, जो 2014 के 122 सीट के उसके प्रदर्शन से बेहतर है। 2019 में उसे 105 सीट मिली थीं।
NOV 23, 2024 14:50 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: भाजपा के पराग शाह ने जीती मुंबई की घाटकोपर पूर्व सीट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पराग शाह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 34,999 मतों से हराकर घाटकोपर पूर्वी विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
महाराष्ट्र चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार शाह को 85,388 वोट मिले, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) की राखी जाधव को 50,389 वोट मिले। शाह की यह लगातार दूसरी जीत है।
NOV 23, 2024 14:50 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक जल्द

विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा खुश है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है।
NOV 23, 2024 13:17 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: चब्बेवाल सीट से AAP के इशांक जीते

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से शनिवार को जीत हासिल कर ली। इशांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार को 28,690 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चिकित्सक इशांक कुमार को 51,904 वोट मिले जबकि रंजीत कुमार को 23,214 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोहन सिंह ठंडल 8,692 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
NOV 23, 2024 12:49 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: फोन पर शाह ने फड़णवीस, शिंदे, अजित से की बात

महाराष्ट्र के चुनाव रुझानों में बंपर जीत सुनिश्चित हो जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर देवेंद्र फड़णवीस, अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की और उन्हें जीत की बधाई दी। फड़वीस तीन बजे के करीब मुंबई स्थित पार्टी मुख्यालय जाएंगे और फिर नागपुर के लिए रवाना होंगे। 25 नवंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होने जा रही है।
NOV 23, 2024 12:24 IST

results.eci.gov.in 2024, Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: झारखंड में इंडिया गठबंधन 51 सीटों पर आगे

झारखंड में इंडिया गठबंधन चुनाव में आगे चल रहा है। रुझानों के अनुसार, गठबंधन को 51 सीटों पर बढ़त मिल रही है, जबकि एनडीए 28 सीटों पर आगे है। अन्य 2 सीटों पर अन्य दलों को बढ़त दिख रही है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं तो हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। अगर ये रुझान बरकरार रहते हैं, तो झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बन सकती है। एनडीए को 28 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
NOV 23, 2024 11:41 IST

results.eci.gov.in 2024, Chunav Results LIVE: BJP तीन, कांग्रेस 2 सीट पर आगे

राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन और विपक्षी कांग्रेस दो सीट पर आगे है, वहीं दो सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने बढ़त बनाई हुई है। निर्वाचन विभाग के ‘ऐप’ पर 11 बजे तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार खींवसर, झुंझूनू व देवली-उनियारा सीट पर भाजपा प्रत्याशी, दौसा और रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी तथा चौरासी और सलूंबर सीट पर बीएपी के प्रत्याशी आगे हैं।