इलेक्शन

महायुति की जीत पर देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का आया बयान, जाहिर की खुशी; कहा- 'कड़ी मेहनत लाई...'

Maharashtra Assembly Elections: अमृता फड़नवीस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभियान की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं नतीजों से बहुत खुश हूं। यह अभूतपूर्व है... पार्टी, देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है।

Image

अमृता फड़नवीस ने जाहिर की खुशी

Photo : ANI

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभियान की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं नतीजों से बहुत खुश हूं। यह अभूतपूर्व है... पार्टी, देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है... जो हुआ है वह राज्य के लिए सबसे अच्छा है। महायुति गठबंधन ने 2024 के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है।

महायुति गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिस तरह गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था, उसी तरह शनिवार को अंतिम नतीजे आने के बाद वे सामूहिक रूप से सीएम चेहरे पर फैसला करेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने महायुति को अभूतपूर्व जीत दी है और सीएम के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने जो नारा दिया था 'एक हैं तो सुरक्षित हैं', उसके अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया...। उन्होंने कहा कि यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है; यह एकता की जीत है...।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने महत्वपूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, यह जानकारी चुनाव आयोग के आंकड़ों से मिली है। शुरुआती नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 126 सीटों पर आगे चल रही है और 3 सीटों पर जीत दर्ज कर महाराष्ट्र में बढ़त बनाए हुए है। एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना (SHS) 55 सीटों पर आगे चल रही है और 2 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 2 सीटों पर जीत दर्ज कर 37 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी (RSHYVSWBHM) 1 सीट पर आगे चल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article