इलेक्शन

Ravindra Raina Resign: रविंद्र रैना ने जम्मू कश्मीर BJP प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Ravindra Raina Resign: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पद से इस्तीफा दे दिया है बताया जा रहा है कि नौशेरा में हार के बाद रविंद्र रैना ने इस्तीफा दिया है।

Image

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पद से इस्तीफा दिया

Photo : BCCL

Ravindra Raina Resign: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणा के बीच राज्य से बीजेपी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है बताते हैं कि रविंद्र रैना ने जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है वो नौशेरा से बीजेपी प्रत्याशी थे वहां पर हार के बाद रविंद्र रैना ने इस्तीफा दिया है।

बता दें कि रविंद्र रैना नौशेरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने रिजल्ट से पहले खुद की जीत का भी ऐलान कर दिया था पर परिणाम अब उनके पक्ष में नहीं आए।

वहीं काउंटिंग से पहले रविंद्र रैना ने यह भी दावा किया था कि कश्मीर में कम से कम 15-16 निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे हैं, जो जीतने के बाद भाजपा को अपना समर्थन देंगे और कहा था कि जम्मू-कश्मीर में दैवीय शक्तियों की जीत होंगी।

आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव

गौर हो कि आर्टिकल 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। सभी सीटों के लिए मंगलवार 8 अक्टूबर को मतगणना हुई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article