LIVE

Rajya Sabha Election 2024, Voting Updates: यूपी, हिमाचल में बीजेपी की बड़ी जीत; कर्नाटक में कांग्रेस ने मारी बाजी

आलोक कुमार रावUpdated Feb 27, 2024, 22:54 IST

Rajya Sabha Election Result 2024 Live Updates
Rajya Sabha Election 2024, Voting Updates: यूपी, हिमाचल में बीजेपी की बड़ी जीत; कर्नाटक में कांग्रेस ने मारी बाजी

Rajya Sabha Election Result 2024, UP, Himachal Pradesh, karnataka Rajya Sabha Chunav Voting Updates in Hindi(उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल राज्यसभा चुनाव अपडेट): कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में चार में से तीन सीटें जीतीं, भाजपा ने यूपी में 10 में से आठ सीटें जीतीं, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जहां पार्टी बहुमत में है। 34-34 मतों से मुकाबला बराबर होने के बाद लॉटरी(पर्ची से) से जीते बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन। जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी अमित शाह और जे पी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को इस जीत को देखते हुए त्याग पत्र देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की 10, हिमाचल की एक और कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान मंगलवार को समाप्त हो गया। अब सबकी निगाहें नतीजों पर हैं। राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक से चार और हिमाचल प्रदेश से एक सदस्य का चुनाव होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपना वोट डाला। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस ने सोमवार को अपने सभी विधायकों को एक होटल में स्थानांतरित कर दिया। चुनाव से एक दिन पहले सोमवार रात को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक में आठ विधायक शामिल नहीं हुए थे। पढ़ें 27 फरवरी (मंगलवार) प्रमुख समाचार और राज्यसभा चुनाव के पल-पल के अपडेट्स:

FEB 27, 2024 21:36 IST

राज्यसभा चुनावों के परिणाम पर आया यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बयान, दी बधाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज हमारे सभी आठों प्रत्याशी जीते हैं मैं सभी को बधाई देता हूं और सपा के भी दो प्रत्याशी जीते हैं तो उन्हें भी मैं बधाई देता हूं।
FEB 27, 2024 21:34 IST

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत, दो पर सपा ने मारी बाजी

प्रथम वरीयता में बीजेपी के सभी 7 और सपा के 2 प्रत्याशी जीते। दूसरी वरीयता की काउंटिंग चालू। 7 सीट पर बीजेपी जीत गई एक सीट पर कैलकुलेशन हो रहा है।इस तरह राज्यसभा चुनाव में आठ सीट भाजपा ने जीती, दो सपा ने जीती।
FEB 27, 2024 21:24 IST

कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- 9 विधायकों ने बहुत कुछ सिखाया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 9 विधायकों ने मुझे मानव स्वभाव, उसकी चंचलता या उसके दृढ़ संकल्प के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं नौ लोगों (विधायकों) को भी धन्यवाद देना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने मुझे मानव स्वभाव, इसकी चंचलता या इसकी दृढ़ संकल्पता के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने हमारा साथ दिया। मुझे लगता है कि हम मानव चरित्र के बुरे न्यायाधीश हैं, वे स्पष्ट रूप से मानव चरित्र के बेहतर न्यायाधीश हैं।
FEB 27, 2024 21:22 IST

कांग्रेस के हिमाचल सीट हारने पर सीएम सुखविंदर ने कहा, 'ईमान ही बेच दिया'

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब किसी ने अपनी ईमानदारी बेच दी...नो क्रॉस-वोटिंग हुई, उनमें से तीन निर्दलीय विधायक थे लेकिन छह अन्य ने अपनी ईमानदारी बेची...और उनके (अभिषेक) के खिलाफ वोट दिया। बता दें करीब 34 विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया।
FEB 27, 2024 21:40 IST

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत का सिलसिला जारी

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा परिणाम आना शुरू हो गए है। भाजपा उम्मीदवार साधना सिंह, सपा की जया बच्चन, अमरपाल मौर्य और तेजवीर सिंह चुनाव जीत गए है। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवार प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं। उन्हें सभी पार्टियों के विधायकों का आशीर्वाद है। आधे घंटे के अंदर नतीजा सामने आ जाएगा।
FEB 27, 2024 21:03 IST

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जनता के साथ-साथ कांग्रेसी नेताओं का विश्वास हिमाचल की कांग्रेस सरकार से उठा

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हर्ष महाजन की जीत पर कहा कि हर्ष महाजन को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्यक् नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सांगठनिक कार्यपद्धति के अन्तर्गत हर्ष महाजन हिमाचल के हितों की आवाज उच्च सदन में उठाने के लिए कृत संकल्पित रहेंगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया मगर कांग्रेस की झूठी गारण्टियों, पार्टी की अंतर्कलह, और नेतृत्व में अविश्वास के चलते भाजपा के देवभूमि के स्थानीय प्रत्याशी की जीत यह दिखाती है कि जनता के साथ साथ कांग्रेसी नेताओं का विश्वास भी इस सरकार से उठ गया है। यह जीत भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है।
FEB 27, 2024 20:45 IST

कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को दी बधाई

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सबसे पहले, मैं हर्ष महाजन (भाजपा उम्मीदवार) को हार्दिक बधाई देता हूं, उन्होंने जीत हासिल की है। वह मेरी बधाई के पात्र हैं। मैं उनकी पार्टी से कहना चाहूंगा - आत्मनिरीक्षण करें और सोचें। कब एक 25 सदस्यीय पार्टी 43 सदस्यीय पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करती है।
FEB 27, 2024 20:26 IST

हिमाचल विधानसभा में हो सकता है बड़ा उलटफेर

अविश्वास प्रस्ताव आने की स्थिति में हिमाचल विधानसभा में हो सकता है बड़ा उलटफेर। सूत्रों के मुताबिक 3 से 4 और कांग्रेस विधायक भी सुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज है। वोटिंग होने की स्थिति में कर सकते हैं पार्टी से विद्रोह भी कर सकते है।
FEB 27, 2024 20:11 IST

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी किसी को पार्टी बदलने के लिए प्रभावित नहीं करती है। अगर हृदय परिवर्तन होता है तो उसके अनुसार वोटिंग होती है...मैं उसका भी स्वागत करता हूं। बीजेपी के पास पहले से ही संख्या बल था।
FEB 27, 2024 20:09 IST

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद बोले रणदीप सुरजेवाला, 'धन और बाहुबल नहीं चलेगा'

राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक के नतीजे आ गए हैं और कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों को जीत मिली है। इस जीत पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि धन और बाहुबल नहीं चलेगा।
FEB 27, 2024 20:02 IST

हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने हर्ष महाजन को दी बधाई

बीजेपी नेता का कहना है कि बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस हिमाचल राज्यसभा सीट हार गई। हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने कहा कि इतना भारी बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस राज्यसभा सीट हार गई...मैं हर्ष महाजन को एक बार फिर बधाई देता हूं।
FEB 27, 2024 19:59 IST

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन जीते

34-34 मतों से मुकाबला बराबर होने के बाद लॉटरी(पर्ची से) से जीते बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन। जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी अमित शाह और जे पी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को इस जीत को देखते हुए त्याग पत्र देना चाहिए।
FEB 27, 2024 18:46 IST

बीजेपी क्रॉस वोटिंग के लिए विधायक सोमशेखर के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष से करेगी शिकायत

कर्नाटक भाजपा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए पार्टी विधायक एसटी सोमशेखर के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर के पास शिकायत दर्ज करेगी।
FEB 27, 2024 18:35 IST

यूपी, हिमाचल और कर्नाटक में वोटिंग खत्म, नतीजों पर सबकी निगाहें

उत्तर प्रदेश की 10, हिमाचल की एक और कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान मंगलवार को समाप्त हो गया। अब सबकी निगाहें नतीजों पर हैं
FEB 27, 2024 17:31 IST

यूपी में 395 से ज्यादा वोट पड़े

राज्यसभा चुनाव के मतदान में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने आठ और समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि प्रक्रिया के दौरान कोई रुकावट नहीं आई और मतदान भारत के चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। अब तक 395 से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहा।
FEB 27, 2024 15:59 IST

क्या बीजेपी हिमाचल में फ्लोर टेस्ट की करेगी मांग करेगी? नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उठायें सवाल

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी, हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट कल पेश किया जाएगा। हम कल बजट पर चर्चा करेंगे और फिर हम वहां की स्थिति देखेंगे। लेकिन मैं देख सकता हूं कि सरकार हार गई है।
FEB 27, 2024 15:36 IST

डीके शिवकुमार ने कहा- कर्नाटक बीजेपी विधायकों को जेडीएस को वोट देने में कोई दिलचस्पी नहीं

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने इसे नहीं देखा है। यह एक गुप्त मतदान है। राज्य में यह गठबंधन अच्छा नहीं चल सकता। बीजेपी के पास 65 वोट थे या कुछ और, वे कर सकते थे 45 और उनके उम्मीदवार निर्वाचित हुए। उन्होंने 48 वोट लिए हैं, जिससे पता चलता है कि बीजेपी विधायकों को जेडीएस को वोट देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बीजेपी विधायक जेडीएस को वोट नहीं देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने 45 में से 48 वोट ले लिए हैं।
FEB 27, 2024 14:10 IST

Rajya Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आए सपा के 6 विधायक!

यूपी राज्यसभा चुनाव में सपा के खेमे से कई विधायकों के पाला बदलकर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि सपा नेता मनोज पांडेय के अलावा कई विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया है। सपा के करीब छह विधायकों ने बागी तेवर दिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है।
FEB 27, 2024 12:55 IST

Rajya Sabha Election 2024 Live: हिमाचल में सीएम ने किया जीत का दावा

हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी ,68 में से 67 विधायकों ने डाला वोट, एक विधायक बीमार होने के चलते अभी तक नहीं पहुंचे, सीएम ने किया जीत का दावा, बोले भाजपा की अंतरात्मा पैसा, कांग्रेस विधायक पार्टी विचार धारा पर डालेंगे वोट।
FEB 27, 2024 12:37 IST

Rajya Sabha Election 2024: सपा के 5 विधायक सचिवालय पहुंचे

यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सूत्रों का कहना है कि सपा के पांच विधायक सचिवालय पहुंचे हैं। खबर है कि राकेश पांडेय, राकेश सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य बीजेपी के पक्ष में वोट करेंगे।