'राहुल गांधी में अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं...', राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को दिया खुली चुनौती

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 05:11 PM IST

Lok Sabha Chunav: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि राहुल गांधी में अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। अब तक कांग्रेस पार्टी ने अमेठी लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर नहीं लगाई है। पिछले 2019 के चुनाव में यहां से स्मृति ईरानी ने राहुल को पटखनी देकर जीत हासिल की थी।

Rajnath Singh vs Rahul Gandhi: अमेठी में कांग्रेस पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी, इसकी तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है। राहुल गांधी को यहां से पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने करारी शिकस्त दे दी थी, हार के बाद शायद इस सीट से राहुल दोबारा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं। तो सवाल ये उठ रहे हैं कि अगर राहुल नहीं तो अमेठी से इस बार कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी? इस बीच देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है।

Rajnath Singh vs Rahul Gandhi

राहुल गांधी को राजनाथ सिंह ने जमकर लताड़ा।

'अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत राहुल गांधी में नहीं'

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से हार के बाद उनमें इस बार वहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि गांधी अपनी हार के बाद उत्तर प्रदेश से केरल पलायन कर गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अनिल के एंटनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कटाक्ष किया, ‘मैंने सुना है कि वायनाड के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) अपना सांसद नहीं बनाने का फैसला किया है।’

End of Feed