इलेक्शन

Rajasthan Chunav: अशोक गहलोत अपनी सीट भी सुरक्षित कर पाए तो बड़ी बात होगी, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने किया बड़ा दावा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 18, 2023, 08:39 AM IST

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है। राजस्थान में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने बड़ा दावा किया कि अगर सीएम गहलोत अपनी सीट सुरक्षित कर पाए तो यह बड़ी बात होगी।

Image

Rajasthan Assembly Elections 2023: अशोक गहलोत को लेकर बीजेपी नेता का बड़ा दावा

Photo : ANI

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार को राजस्थान के नक्शे से 'हटा' दिया जाएगा। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार राजस्थान के नक्शे से हट जाएगी। अगर सीएम गहलोत अपनी सीट सुरक्षित कर पाए तो यह बड़ी बात होगी। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राहुल गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'गांधी परिवार' की सभी चार पीढ़ियां अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विकास के खिलाफ थीं।

नसीराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इन दिनों राहुल गांधी लगातार ओबीसी समुदायों के बारे में बोल रहे हैं। गांधी परिवार की सभी चार पीढ़ियां, जिनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब खुद राहुल गांधी ओबीसी के विकास के खिलाफ रहे हैं।

बीजेपी के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, शाह ने कहा कि यह बीजेपी ही थी जिसने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) को एक संवैधानिक निकाय बनाया। हमने देश को अपना पहला ओबीसी प्रधानमंत्री भी दिया। कांग्रेस ने कभी भी पिछड़े समुदायों के लिए काम नहीं किया; उन्होंने उनसे केवल झूठे वादे किए।

राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक तनाव इतना बढ़ गया है कि महिलाएं त्योहारी सीजन के दौरान अपने खर्चों को मैनेज करने लेकर परेशान हैं।

राजस्थान के सागवाड़ा, डूंगरपुर जिले में अपने अभियान के दौरान प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की अपनी यात्रा के बारे में बताया कि मध्य प्रदेश में महिलाओं ने त्योहार से संबंधित खर्चों के बारे में अपनी चिंताओं को शेयर किया। उन्होंने खाना पकाने, मेहमानों की मेजबानी करने, घरेलू सामान खरीदने, दीये जलाने की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। बच्चों की पटाखों की फरमाइश पूरी करना और नए कपड़े खरीदना। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न हो गया। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। सभी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article