LIVERajasthan, MP, Chhattisgarh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश से लेकर मिजोरम तक...कहां किसे नफा, किसे नुकसान, देखें क्या कहते हैं पांच सूबों पर आए एग्जिट पोल के नतीजे

Rajasthan, MP, Chhattisgarh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश से लेकर मिजोरम तक...कहां किसे नफा, किसे नुकसान, देखें क्या कहते हैं पांच सूबों पर आए एग्जिट पोल के नतीजे
Rajasthan, MP, Chhattisgarh Election Chunav Exit Poll Result 2023 Hindi News Updates: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे तीन दिसंबर, 2023 को आएंगे। पर रिजल्ट से पहले ही ठंडाते मौसम में सियासी पारा चढ़ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार (30 नवंबर, 2023) को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम को लेकर हुए एग्जिट पोल के परिणाम जारी हुए। अधिकतर पोल्स में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को फायदा होने का अनुमान लगाया गया है। यानी साफ है कि अगर ये पोल सही साबित हुए तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) और सीएम शिवराज सिंह चौहान (म.प्र) अपनी कुर्सी और सरकार बचाने में कामयाब रहेंगे। सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों-चैनलों की ओर से यह संकेत भी दिया गया कि मिजोरम में ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट मिज़ो नेशनल फ्रंट के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में है और कांग्रेस और भाजपा पिछड़ सकती हैं। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए एग्जिट पोल्स से जुड़े पल-पल के अपडेट्सः
राजस्थान का रणः क्या सच होगी पीएम की भविष्यवाणी?
MP में कांटे की टक्कर या मामा पर जनता मेहरबान?
म.प्रः विंध्य संभाग में 30 सीटें, देखें कौन कितनी सकता है जीत
मध्य प्रदेश का एग्जिट पोलः बीजेपी जीत सकती है इतनी सीटें
MP: महाकौशल रीजन में किस दल को कितनी सीटें?
और एग्जिट पोल्स क्या कहते हैं? जानिए
‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई हैं, हालांकि कई अन्य सर्वेक्षणों में भाजपा के आगे रहने का अनुमान लगाया गया है। ‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान में भाजपा 100 से 110 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो सत्तारूढ़ कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में अन्य को पांच से 15 सीटें हासिल हो सकती हैं।
MP: चंबल क्षेत्र में क्या सिंधिया फैक्टर का दिखेगा असर?
MP: बुंदेलखंड और ग्वालियर रीजन में किसे बढ़त? जानिए
विधानसभा चुनाव 2023: तीन दिसंबर को आएंगे रिजल्ट
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना को 30 नवंबर को वोट डाले गए थे। मिजोरम में सात नवंबर को मतदान हुआ था। इन सभी राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
एग्जिट पोल: राजस्थान, मप्र में भाजपा को और छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त
देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे रहने के आसार हैं।
तेलंगाना एग्जिट पोल रिजल्टः क्या कहता है जनता का मूड, देखिए
तेलंगाना में पूरा होगा सोनिया का सपना? एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत
गुरुवार (30 नवंबर, 2023) शाम तेलंगाना के चुनावी एग्जिट पोल (टाइम्स नाऊ-ईटीजी) कांग्रेस के लिए थोड़ी सी राहत लेकर आए। ऐसा इसलिए क्योंकि एग्जिट पोल के रिजल्ट के मुताबिक, वहां पर कांग्रेस को भारी बहुमत मिल सकता है और वह सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल रिजल्ट के डेटा के अनुसार, कांग्रेस 60 से 70 सीटें, बीआरएस 37 से 45 सीटें, बीजेपी छह से आठ सीटें, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम छह से आठ सीटें पा सकती है, जबकि अन्य का खाता खोलना मुश्किल लग रहा है।
मिजोरमः किस दल को कितना वोट शेयर? जानिए यहां
मिजोरमः एग्जिट पोल के कुछ ऐसे हैं नतीजे
मिजोरम में क्या खाता भी न खोल पाएगी BJP?
नॉर्थ ईस्ट के सूबे मिजोरम (कुल 40 सीट) में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 14-18, जेडपीएम में 10 से 14, कांग्रेस को नौ से 13, बीजेपी को शून्य से दो और अन्य के खाते में शून्य से एक सीटें जाने के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ः बस्तर रीजन में कौन साबित होगा दमदार
छत्तीसगढ़ः सेंट्रल रीजन में कौन आगे?
छत्तीसगढ़ के सेंट्रल रीजन में कुल 64 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे के मुताबिक, इस क्षेत्र में कांग्रेस 34 से 36 सीटें, बीजेपी 26-30 सीटें और अन्य को दो से चार सीटें हासिल होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ः एग्जिट पोल्स के हिसाब से सरगुजा रीजन में ऐसा रहा हाल
राजस्थानः शेखावटी रीजन में कौन आगे? जानिए
राजस्थान का रणः पांच संभागों के आधार पर आए एग्जिट पोल के नतीजे
राजस्थान से जुड़े टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल के नतीजे पांच रीजन के आधार पर दिखाए गए। इनमें ढूंढाड़ (58 सीटें), हड़ौती (17 सीटें), मारवाड़ (60 सीटें), मेवाड़ (43 सीटें) और शेखावटी (21 सीटें) संभाग है।