आज शाम BJP मुख्यालय पहुंच सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे जीत का जश्न

Rajasthan Assembly Election 2023, MP Assembly Election 2023, Chhatishgarh Assembly Election 2023: चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की काउंटिंग के अनुसार भाजपा राजस्थान की 199 सीटों में से 100 पर आगे चल रही है।

Rajasthan Assembly Election 2023, MP Assembly Election 2023, Chhatishgarh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार शाम को पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, चुनावी नतीजे पार्टी के पक्ष में आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता को भी धन्यवाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6:30 बजे के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता को संबोधित भी कर सकते हैं।

​pm modi, madhya pradesh assembly election 2023, rajasthan assembly election 2023, telangana assembly election 2023, chhattisgarh assembly election 2023, mp election result, rajasthan election result, chhatisgarh election result, telangana election result, mp vidhan sabha election result, rajasthan election result, chhatisgarh election result, mp vidhansabha chunav result, rajasthan vidhansabha chunav result, chhatisgarh vidhansabha chunav result, pm latest news, pm modi latest news today, pm modi hindi news, pm modi at bjp office



पीएम मोदी।

चारों राज्‍यों में मतगणना जारी

फिलहाल चारों राज्यों की मतगणना अभी जारी है। मतगणना के रुझानों के अनुसार, भाजपा मध्य प्रदेश में एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की काउंटिंग के अनुसार भाजपा राजस्थान की 199 सीटों में से 100 पर आगे चल रही है। पार्टी ने राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। तो वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के 37 सीटों की तुलना में भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है।

End of Feed