इलेक्शन

जरा लंबे कद वाले इस शख्स को पहचानिए...जयराम रमेश ने दिखाई 75 साल पुरानी ये तस्वीर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 23, 2023, 01:58 PM IST

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर गुरुवार शाम को थम जाएगा। राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को शाम छह बजे से 25 नवंबर को मतदान समाप्ति अवधि शाम छह बजे तक यह प्रभावी रहेगा।

Image

राजस्थान चुनाव 2023

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और पीएम मोदी को निशाने पर लिया। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भी जयपुर में गरजे और दावा किया कि इस बार सरकार बीजेपी की ही बनेगी।

पुरानी यादें कीं ताजा

चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अशोक गहलोत की पुरानी यादों को ताजा किया। इस तस्वीर में कुछ लोगों के साथ युवा गहलोत नजर आ रहे हैं। जयराम ने 48 साल पुरानी एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा-

जरा लंबे कद वाले इस शख्स को पहचानिए।

तस्वीर अक्टूबर 1975 की है।

स्थान - दिल्ली।

आज थमेगा चुनाव प्रचार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर गुरुवार शाम को थम जाएगा। राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर आज बृहस्पतिवार को शाम छह बजे से थम जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस तरह 23 नवंबर को शाम छह बजे से 25 नवंबर को मतदान समाप्ति अवधि शाम छह बजे तक यह प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कोई जनसभा या जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकता। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा में माना जा रहा है। जानिए आज दिनभर का अपडेट-

गहलोत का पीएम मोदी पर निशाना

जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने महादेव ऐप और लाल डायरी को मुद्दा बनाए जाने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा, जिस तरह से ये लोग साजिशें करते हैं, हाल ही में महादेव ऐप का मामला सामने आया था और इन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को गिरफ्तार करने की साजिश रची थी। मुझे दुख है...ये लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं। महादेव ऐप और लाल डायरी के बारे में योजना बनाकर बात की जा रही है, कोई उचित जांच नहीं है, कुछ भी ठोस नहीं है और पीएम इसके बारे में बोल रहे हैं। उन्होंने उन्हें (भूपेश बघेल) गिरफ्तार करने की साजिश रची थी। ईडी और आईटी ने राजस्थान में 50 बार छापे मारे, क्या कोई नेता या नौकरशाह पकड़ा गया?

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article