इलेक्शन

'कांग्रेस आई तो सिंधिया के महल को बना देंगे चौपाटी', ग्वालियर में कांग्रेस नेता राज बब्बर का बड़ा बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 11:28 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो सिंधिया के महल को चौपाटी बना दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि आम लोग भी महल को देख सकें और वहां जाकर घूम सकें।

Image

कांग्रेस नेता राज बब्बर

Photo : Twitter

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के बीच हमले जोरदार हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के अन्य नेताओं को छोड़कर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता राज बब्बर ने सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो सिंधिया के महल को चौपाटी बना दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि आम लोग भी महल को देख सकें और वहां जाकर घूम सकें। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं बचपन से ग्वालियन आ रहा हूं, लेकिन यहां कोई विकास कार्य नहीं किया गया है।

जनता करेगी मौज, महल में खाएगी चाट

राज बब्बर ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़वा दिया जाएगा। जब पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा तो जनता महल देखने भी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक सिंधिया ने बहुत मौज की है, अब जनता मौज करेगी। इसलिए अब जनता महल में जाएगी और वहां पर मजे से चाट खाएगी।

हमारे राम सबके हैं

ग्वालियर में पत्रकारवार्ता के दौरान जब राज बब्बर से पूछा गया कि क्या इस चुनाव में भी विकास की बजाय राम और धर्म प्रमुख मुद्दे हैं? इस पर राज बब्बर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, जहां तक भगवान राम का सवाल है तो हमारे राम तो सबके हैं। भाजपा का राम सिर्फ इनका होगा, लेकिन हमारा राम सबका है। हम तो खुद सनातनी हैं, इसलिए हम सनातक के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article