राहुल गांधी अपनी पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए मध्य प्रदेश में हैं और उन्होंने सोमवार को मंडला और शहडोल में दो रैलियों को संबोधित किया, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। मध्य प्रदेश के शहडोल में सोमवार शाम को सभा करने पहुंचे राहुल गांधी ने जब सभा खत्म की, तब उन्हें पायलट ने बताया कि हेलीकाप्टर में इतना तेल नहीं है कि वापसी हो सके।
फाइल फोटो
वहीं बताते हैं कि देर शाम तक तेल का इंतजाम न हो पाने के कारण राहुल को शहडोल में ही रुकना पड़ा है राहुल को एक होटल में ठहराया गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रात्रि विश्राम करेंगे
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एयर फ्यूल की व्यवस्था पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को करनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रात्रि विश्राम करेंगे,पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
'वह शहडोल की एक होटल में रात में रुकेंगे'
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने बताया, 'शहडोल में खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। गांधी को जबलपुर जाना था, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था।' पटवारी ने बताया, 'अब वह शहडोल की एक होटल में रात में रुकेंगे और मंगलवार सुबह छह बजे रवाना होंगे।'
