इलेक्शन

Shakti Remark: राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी को लेकर बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग, कार्रवाई की मांग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 20, 2024, 05:49 PM IST

Rahul Gandhi Shakti Remark: बीजेपी ने राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी और वोटिंग मशीनों पर टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Image

भाजपा ने राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई

KEY HIGHLIGHTS


  1. राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी और वोटिंग मशीनों पर टिप्पणी पर बीजेपी का एक्शन
  2. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे
  3. वायनाड सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की


BJP on Rahul Gandhi Shakti Remark: भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। 17 फरवरी को मुंबई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हिंदू धर्म में एक शब्द है 'शक्ति' हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, "सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है? (what is that Shakti?) राजा की आत्मा ईवीएम में है। यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम में है और देश की हर संस्था में, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग" में है। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया है कि पीएम मोदी बिना वोटिंग मशीन के चुनाव नहीं जीत सकते।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नई दिल्ली में भारत के चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे और वायनाड सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मंत्री हरदीप ने सिंह पुरी ने कहा 'कांग्रेस पार्टी की ओर से कई बयान दिए गए हैं। हमने ईसीआई से इस मामले में कार्रवाई करने की अपील की है। अगर कांग्रेस इस तरह के झूठ बोलना जारी रखती है और कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह अनियंत्रित हो जाएगा।'

'हिंदू धर्म में 'शक्ति' का अर्थ परमात्मा का अवतार है'

राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा ने तीखी आलोचना की। पिछले दो दिनों में कई चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में 'शक्ति' का अर्थ परमात्मा का अवतार है और विपक्षी दल इसे नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

'क्या कोई 'शक्ति' के विनाश के बारे में बात कर सकता है?'

पीएम मोदी ने तेलंगाना में कहा, 'क्या कोई 'शक्ति' के विनाश के बारे में बात कर सकता है?'...यह लड़ाई उन लोगों के बीच है जो 'शक्ति' को नष्ट करना चाहते हैं और जो 'शक्ति' की पूजा करते हैं।' विवाद के बाद, राहुल गांधी ने स्पष्टीकरण दिया, उन्होंने प्रधान मंत्री पर अपने शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि 'शक्ति' से उनका मतलब राज्य की शक्ति से है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article