इलेक्शन

गहलोत और पायलट के बीच मिट गई दूरियां? राहुल गांधी बोले- हम साथ-साथ ही नहीं, एकजुट भी हैं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 16, 2023, 12:16 PM IST

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट सबकुछ ठीक है दिखाने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी जयपुर पहुंचे और दोनों नेताओं को साथ लेकर कहा कि हम साथ-साथ हैं।

Image

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ राहुल गांधी

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में कांग्रेस कलह नई बात नहीं है। खासकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच मनमुटाव अक्सर सामने आते रहे हैं। अब चुनाव सिर पर है तो सीनियर नेता मतभेदों को मिटाने में जुटे हैं यू कहिए हम साथ-साथ हैं दिखाने की कोशिश हो रही है। पार्टी नेता राहुल गांधी को जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ देखा गया उन्होंने कहा कि हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि हम एकजुट भी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजस्थान के जयपुर पहुंचे और उनका स्वागत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने किया।राहुल गांधी ने जयपुर में मडिया से कहा कि हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं। हम एक साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी। उनकी टिप्पणी मीडिया हलकों में राजस्थान में कांग्रेस सदस्यों के बीच अंदरूनी कलह की अटकलों के बीच आई है। रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट के बीच चल रहे झगड़े में एक नया चेप्टर खुलने की आशंका भी जताई गई है।

यह दौरा राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के बीच हो रहा है। जहां कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस के भीतर फूट की आशंकाओं को खारिज कर दिया था। कहा था कि सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं। चुनावी राज्य राजस्थान में पार्टी की वापसी सुनिश्चित करेंगे। एक कहानी फैलाई जा रही है कि राजस्थान में कांग्रेस के भीतर कोई एकता नहीं है। हालांकि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हमारी पार्टी पहले की तरह एकजुट है। हमारे सभी नेता एक साथ खड़े हैं और राजस्थान में बीजेपी की हार सुनिश्चित करने और सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के साझा लक्ष्य के साथ लड़ रहे हैं। मेरा मानना है कि जनता का मूड और नब्ज हमारे पक्ष में है। कोई चिंता नहीं है।

वेणुगोपाल ने एएनआई को बताया कि कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में वापसी की ओर अग्रसर है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट किया था कि एक साथ हम फिर से जीत रहे हैं। पोस्ट में एक बैठक में बैठे राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव सुखजिंदर रंधावा और राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट के साथ अशोक गहलोत की तस्वीर भी शामिल थी। इस पोस्ट को सचिन पायलट ने अपनी टाइमलाइन पर दोबारा पोस्ट किया था।

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटें जीतीं और राजस्थान में सरकार बनाई। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी ने 200 सदस्यीय सदन में 73 सीटें जीतीं। आखिरकार बीएसपी विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से गहलोत ने सीएम पद की शपथ ली थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article