Gujarat Election में राहुल गांधी की एंट्री, राजकोट और सूरत में करेंगे रैली; पिछली बार दी थी जबरदस्त टक्कर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 19, 2022, 10:21 PM IST

Gujarat Election: राहुल गांधी के गुजरात दौरे के दौरान भारत जोड़ो यात्रा रूक जाएगी। यह यात्रा 21 और 22 नवंबर को विश्राम करेगी। अभी तक राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव से दूरी बना रखे थे, लेकिन अब वो राज्य में दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। हिमाचल चुनाव में राहुल गांधी ने प्रचार नहीं किया था।

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव से अभी तक दूरी बनाए रखने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब राज्य में एंट्री के लिए तैयार दिख रहे हैं। राहुल गांधी सूरत और राजकोट में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई है। पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने ही कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाली थी, तब बीजेपी को कांग्रेस ने जबरदस्त टक्कर दी थी।

rahul gandhi gujarat

गुजरात चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 21 नवंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा- "राहुल गांधी 21 नवंबर को सूरत और राजकोट में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, तब भारत जोड़ो यात्रा का विश्राम होगा।"

End of Feed