लोकसभा चुनाव 2024: वायनाड छोड़ इन दो जगहों से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, इस वजह से बने हालात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 27, 2024, 12:49 PM IST

माना जा रहा है कि राहुल गांधी तेलंगाना या कर्नाटक के अलावा यूपी की अमेठी या रायबरेली सीट में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सोनिया गांधी इस बार राज्यसभा से संसद पहुंच रही हैं।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में केरल की अपनी वायनाड संसदीय सीट छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी दो जगहों से चुनाव लड़ सकते हैं, एक कर्नाटक या तेलंगाना से और एक उत्तर प्रदेश में अमेठी या रायबरेली से। ताजा घटनाक्रम केरल की सियासी परिस्थितियों के बीच आया है, जहां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) कांग्रेस पर इस बार दो के बजाय तीन सीटें देने का दबाव बना रही है। आईयूएमएल वायनाड से चुनाव लड़ना चाहती है, क्योंकि इस सीट पर अधिकांश मतदाता मुस्लिम समुदाय से हैं।

Rahul-Priyanka

क्या वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी?

सीपीआई ने एनी राजा को वायनाड से मैदान में उतारा

इसके अलावा, सीपीआई ने अब एनी राजा को वायनाड से मैदान में उतारा है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के लिए अजीब स्थिति पैदा हो जाएगी कि एक प्रमुख नेता की पत्नी वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में है। केरल में एलडीएफ ने राहुल गांधी की वायनाड सीट के साथ ही शशि थरूर की तिरुवनंतपुरम सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसी के बाद कयास लगने लगे हैं कि राहुल गांधी इस बार वायनाड सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

End of Feed