अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय! उनके नाम पर खरीदा गया आनलाइन नामांकन पत्र

Amethi Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमेठी से बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। दावा किया गया है कि अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय हो गया है। राहुल गांधी के नाम पर आनलाइन नामांकन पत्र खरीदा गया है।

Rahul Gandhi to Contest From Amethi: राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए अपनी हामी भर दी है। सीधे शब्दों में समझा जाए तो अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय हो गया है। राहुल गांधी के नाम पर आनलाइन नामांकन पत्र खरीदा गया है। अगर ऐसा होता है तो अमेठी में एक बार फिर स्मृति ईरानी बनाम राहुल गांधी की चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी। ऐसा तीसरी बार होगा, जब दोनों नेता आमने-सामने होंगे।

Smriti Irani Vs Rahul Gandhi

अमेठी में एक बार फिर स्मृति vs राहुल!

अमेठी सीट से कब नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी?

राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। दावा किया गया है कि शुक्रवार (3 मई, 2024) को दोपहर एक बजे राहुल गांधी अमेठी लोकसभा से पांचवी बार नामांकन करेंगे। नामांकन में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट भी शामिल हो सकते हैं। इंडिया गठबंधन के पोस्टर भी सामने आये हैं।

End of Feed