राहुल गांधी को अमेठी से भागना पड़ा, वायनाड से भी भाग जाएंगे...नांदेड़ रैली में पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2024, 01:31 PM IST

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली की और विपक्ष को निशाने पर लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले चरण में एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है।

PM Modi Rally in Nanded: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। 19 अप्रैल को कुल 102 सीटों पर मतदान हुआ। इसके साथ ही अगले दौर का प्रचार तेजी पकड़ चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली की और विपक्ष को निशाने पर लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले चरण में एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि वह वायनाड से भी भाग जाएंगे। पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें पढ़ें।

PM Modi rally

नांदेड़ में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या-क्या कहा

  • उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजग के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है।
  • जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान किया मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।
  • अगले 25 साल पूरी दुनिया में भारत की गूंज रहेगी।
  • विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ देश की जनता को यह नहीं बता पाया कि गुट का नेता कौन होगा।
  • लोकसभा चुनाव में 25 फीसदी सीट पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडी’ के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
  • राहुल गांधी को अमेठी से भागना पड़ा, वह वायनाड से भी भाग जाएंगे।
  • कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र के विकास में बाधा डाली।
  • वे चाहे कुछ भी दावा करें मगर हकीकत यह है कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव की घोषणा से पहले ही हार स्वीकार कर ली थी।
  • हमें देश में लोकतंत्र के इस उत्सव के दौरान अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।
  • अगर नागरिकता संशोधन अधिनियम नहीं होता तो अफगानिस्तान से आए सिखों का भविष्य क्या होता ।

7 चरणों में लोकसभा चुनाव

बता दें कि देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले दौर में 102 सीटों पर मतदान हुआ जिसमें सबसे अधिक तमिलनाडु की 39 सीटों पर मतदान हुआ था। यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। पहले दौर का मतदान खत्म होने के साथ ही अब नेता दूसरे चरण के चुनव प्रचार में जुट गए हैं।

End of Feed